आरबीआई 50,000 करोड़ रुपये की दो दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी करेगा आयोजित

Ads

आरबीआई 50,000 करोड़ रुपये की दो दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी करेगा आयोजित

  •  
  • Publish Date - June 2, 2026 / 09:57 PM IST,
    Updated On - June 2, 2026 / 09:57 PM IST

मुंबई, दो जून (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मंगलवार को कहा कि वह तीन जून को 50,000 करोड़ रुपये की दो दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर (वीआरआर) नीलामी आयोजित करेगा।

परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी आरबीआई की बैंकों में अल्पकालिक नकदी डालने के लिए उपयोग की जाने वाली एक मौद्रिक नीति पहल है। निश्चित रेपो दर के उलट, वीआरआर में ब्याज दर नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से निर्धारित की जाती है, जिससे बैंकों को राशि के लिए बोली लगाने की अनुमति मिलती है।

नीलामी सुबह 9:30 बजे से 10 बजे के बीच होगी और कोष की वापसी पांच जून को होगी।

आरबीआई ने एक बयान में कहा, ‘‘वर्तमान और बदलते नकदी परिदृश्य की समीक्षा के बाद, तीन जून, 2026, बुधवार को परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।’’

वर्तमान में, एक जून तक बैंकों में नकदी अधिशेष लगभग 85,411.44 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। यह 31 मई को 1.40 लाख करोड़ रुपये के अधिशेष से कम है।

बैंकों में कम अधिशेष नकदी के बावजूद, आरबीआई द्वारा मंगलवार को आयोजित वीआरआर नीलामी में बैंकों की मांग में नरमी देखी गई।

तीन दिवसीय वीआरआर नीलामी में केंद्रीय बैंक को 75,000 करोड़ रुपये की अधिसूचित राशि के मुकाबले 17,445 करोड़ रुपये की बोलियां प्राप्त हुईं। शीर्ष बैंक ने सभी बोलियों को स्वीकार कर लिया और 5.26 प्रतिशत की ‘कट-ऑफ’ और भारित औसत दर पर बैंकिंग प्रणाली में 17,445 करोड़ रुपये की अस्थायी नकदी डाली।

भाषा रमण अजय

अजय