आरबीआई वित्त वर्ष 2025-26 में सरकार को देगा रिकॉर्ड 2.87 लाख करोड़ रुपये का लाभांश
आरबीआई वित्त वर्ष 2025-26 में सरकार को देगा रिकॉर्ड 2.87 लाख करोड़ रुपये का लाभांश
मुंबई, 22 मई (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए सरकार को रिकॉर्ड 2.87 लाख करोड़ रुपये का लाभांश देने की घोषणा की है। यह लाभांश वैश्विक चुनौतियों के बीच सरकार को वित्तीय राहत प्रदान करेगा।
वित्त वर्ष 2024-25 में यह लाभांश 2.69 लाख करोड़ रुपये था जो 2023-24 के मुकाबले 27.4 प्रतिशत अधिक था। इससे पहले, आरबीआई ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 2.1 लाख करोड़ रुपये और 2022-23 के लिए 87,416 करोड़ रुपये सरकार को हस्तांतरित किए थे।
आरबीआई के केंद्रीय निदेशक मंडल की 623वीं बैठक में लाभांश भुगतान का निर्णय लिया गया। इस बैठक की अध्यक्षता गवर्नर संजय मल्होत्रा ने की।
आरबीआई ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में जोखिम प्रावधान और वैधानिक कोष में हस्तांतरण से पहले शुद्ध आय 3,95,972.10 करोड़ रुपये रही जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में यह 3,13,455.77 करोड़ रुपये थी।
आरबीआई का बही-खाता 31 मार्च 2026 तक 20.61 प्रतिशत बढ़कर 91,97,121.08 करोड़ रुपये हो गई।
भाषा निहारिका रमण
रमण

Facebook


