आरसीएफ, गेल ने महाराष्ट्र में यूरिया संयंत्र लगाने के लिए करार किया

आरसीएफ, गेल ने महाराष्ट्र में यूरिया संयंत्र लगाने के लिए करार किया

आरसीएफ, गेल ने महाराष्ट्र में यूरिया संयंत्र लगाने के लिए करार किया
Modified Date: July 29, 2026 / 06:50 pm IST
Published Date: July 29, 2026 6:50 pm IST

नयी दिल्ली, 29 जुलाई (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (आरसीएफ) ने बुधवार को कहा कि उसने महाराष्ट्र में सालाना 12.7 लाख टन क्षमता वाला यूरिया संयंत्र लगाने के लिए गेल के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

शेयर बाजारों को दी गई जानकारी के अनुसार, आरसीएफ और गेल (इंडिया) लिमिटेड ने महाराष्ट्र में गैस-आधारित उर्वरक परियोजना लगाने के लिए 29 जुलाई को एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

यह संयंत्र एक विशेष इकाई (एसपीवी) के जरिये संयुक्त रूप से लगाया जाएगा।

आरसीएफ ने कहा, ‘‘प्रस्तावित यूरिया उत्पादन सुविधा केंद्र, जिसकी योजनाबद्ध क्षमता सालाना 12.7 लाख टन है, उसे महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में गेल की मुंबई-नागपुर-झारसुगुडा प्राकृतिक गैस पाइपलाइन (एमएनजेपीएल) के साथ स्थापित करने की योजना है।’

कंपनी ने इस संयंत्र पर निवेश का ब्योरा नहीं दिया है।

आरसीएफ देश की प्रमुख उर्वरक कंपनियों में से एक है।

भारत का यूरिया उत्पादन पिछले साल के 306.67 लाख टन से घटकर वित्त वर्ष 2025-26 में 293.26 लाख टन रह गया।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, देश में बढ़ती घरेलू मांग को पूरा करने के लिए पिछले वित्त वर्ष में यूरिया का आयात 83 प्रतिशत बढ़कर 103.50 लाख टन हो गया।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में