आरईसी का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 35 प्रतिशत बढ़कर 2,258 करोड़ रुपये रहा

Ads

आरईसी का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 35 प्रतिशत बढ़कर 2,258 करोड़ रुपये रहा

  •  
  • Publish Date - February 4, 2021 / 01:13 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:54 PM IST

नयी दिल्ली, चार फरवरी (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी आरईसी का एकीकृत शुद्ध लाभ 2020-21 की दिसंबर तिमाही में 35 प्रतिशत उछलकर 2,257.96 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से आय बढ़ने से कंपनी का लाभ बढ़ा है।

आरईसी ने बृहस्पतिवार को बीएसई को दी सूचना में कहा कि एक साल पहले 2019-20 की इसी तिमाही में उसे 1,666.81 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

कंपनी की कुल आय 2020-21 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में बढ़कर 9,089.46 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 7,716.72 करोड़ रुपये थी।

कंपनी का मुख्य कारोबार बिजली क्षेत्र को वित्त सुविधा उपलब्ध कराना है।

भाषा रमण मनोहर

मनोहर