कमजोर मांग से रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - June 8, 2021 / 09:59 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:20 PM IST

नयी दिल्ली, आठ जून (भाषा) हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में मंगलवार को रिफाइंड सोया तेल का दाम 14.50 रुपये की गिरावट के साथ 1,408.5 रुपये प्रति 10 किग्रा रह गया।

नेशनल कमोडिटी एण्ड डेरिवेटिव्ज एक्सचेंज में जून माह में डिलीवरी के लिये रिफाइंड सोया तेल के वायदा अनुबंध का भाव 14.50 रुपये यानी 1.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,408.5 रुपये प्रति 10 किग्रा रह गया। इस अनुबंध में 22,440 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि पर्याप्त स्टॉक के मुकाबले कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का कटान करने के कारण यहां वायदा कारोबार में रिफाइंड सोया तेल कीमत में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश