बढ़ती मांग के कारण रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में सुधार

बढ़ती मांग के कारण रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में सुधार

बढ़ती मांग के कारण रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में सुधार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: March 5, 2021 8:26 am IST

नयी दिल्ली, पांच मार्च (भाषा) सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने की वजह से वायदा कारोबार में शुक्रवार को रिफाइंड सोया तेल का दाम 2.2 रुपये की तेजी के साथ 1,170 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गया।

नेशनल कमोडिटी एण्ड डेरिवेटिव्ज एक्सचेंज में मार्च माह में डिलीवरी के लिये रिफाइंड सोया तेल के वायदा अनुबंध का भाव 2.2 रुपये यानी 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,170 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गया। इस अनुबंध में 21,490 लॉट के लिये सौदे किये गये।

अप्रैल माह में डिलीवरी के लिये रिफाइंड सोया तेल के वायदा अनुबंध का भाव तीन रुपये यानी 0.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,166.1 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गया। इस अनुबंध में 35,600 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि व्यापारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से मुख्यत: यहां वायदा कारोबार में रिफाइंड सोया तेल कीमतों में लाभ दर्ज हआ।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में