बढ़ती मांग के कारण रिफाइंड सोयातेल वायदा कीमतों में सुधार

बढ़ती मांग के कारण रिफाइंड सोयातेल वायदा कीमतों में सुधार

बढ़ती मांग के कारण रिफाइंड सोयातेल वायदा कीमतों में सुधार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: March 1, 2021 8:39 am IST

नयी दिल्ली, एक मार्च (भाषा) सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने की वजह से वायदा कारोबार में सोमवार को रिफाइंड सोया तेल का दाम 12.6 रुपये की तेजी के साथ 1,205 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गया।

नेशनल कमोडिटी एण्ड डेरिवेटिव्ज एक्सचेंज में मार्च माह में डिलीवरी के लिये रिफाइंड सोया तेल के वायदा अनुबंध का भाव 12.6 रुपये यानी 1.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,205 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गया। इस अनुबंध में 38,455 लॉट के लिये सौदे किये गये।

रिफाइंड सोया तेल के अप्रैल महीने में डिलीवरी किये जाने वाले वायदा अनुबंध का भाव 17.1 रुपये यानी 1.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,198 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गया। इस अनुबंध में 21,030 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि व्यापारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से मुख्यत: यहां वायदा कारोबार में रिफाइंड सोया तेल कीमतों में लाभ दर्ज हआ।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में