बढ़ती मांग के कारण रिफाइंड सोयातेल वायदा कीमतों में सुधार

बढ़ती मांग के कारण रिफाइंड सोयातेल वायदा कीमतों में सुधार

बढ़ती मांग के कारण रिफाइंड सोयातेल वायदा कीमतों में सुधार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: September 8, 2020 10:54 am IST

नयी दिल्ली, आठ सितंबर (भाषा) सटोरियों द्वारा अपने सौदों के आकार को बढ़ाने के कारण वायदा कारोबार में मंगलवार को रिफाइंड सोयातेल की कीमत 1.6 रुपये के सुधार के साथ 883.5 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गई।

एनसीडीईएक्स में रिफाइंड सोयातेल के सितंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 1.6 रुपये अथवा 0.18 प्रतिशत के सुधार के साथ 883.5 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गई जिसमें 11,765 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसी प्रकार, रिफाइंड सोयातेल के अक्टूबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 2.5 रुपये अथवा 0.28 प्रतिशत के सुधार के साथ 892.4 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गई जिसमें 30,485 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि व्यापारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से मुख्यत: रिफाइंड सोयातेल कीमतों में सुधार आया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में