क्षेत्रीय एयरलाइन फ्लाई-91 की 12 शहरों तक नेटवर्क विस्तार की योजना

Ads

क्षेत्रीय एयरलाइन फ्लाई-91 की 12 शहरों तक नेटवर्क विस्तार की योजना

  •  
  • Publish Date - April 3, 2026 / 07:16 PM IST,
    Updated On - April 3, 2026 / 07:16 PM IST

मुंबई, तीन अप्रैल (भाषा) गोवा स्थित क्षेत्रीय एयरलाइन फ्लाई-91 ने शुक्रवार को अपने नेटवर्क विस्तार के तहत राजमुंदरी, विजयवाड़ा और हुबली के लिए उड़ान शुरू करने के साथ पांच नए क्षेत्रों में भी सेवाएं शुरू करने की घोषणा की।

विमानन कंपनी ने एक बयान में कहा कि ये नई उड़ान सेवाएं 10 अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच अलग-अलग चरणों में शुरू होंगी।

एयरलाइन ने कहा कि आने वाले हफ्तों में वह इंदौर, नांदेड़ और मंगलौर को भी अपने नेटवर्क में जोड़ने की तैयारी में है। इसके साथ इसके नेटवर्क का विस्तार नौ से बढ़कर 12 गंतव्यों तक हो जाएगा।

एयरलाइन ने कहा कि हैदराबाद-राजमुंदरी और हैदराबाद-विजयवाड़ा मार्ग पर प्रतिदिन दो उड़ानें संचालित की जाएंगी, जबकि हैदराबाद-हुबली और हुबली-बेंगलुरु मार्ग पर रोज़ाना एक उड़ान होगी।

इसके अलावा, एयरलाइन हैदराबाद-सोलापुर मार्ग पर हर हफ़्ते पांच उड़ानें संचालित करेगी। साथ ही गोवा-सोलापुर क्षेत्र में उड़ानों की संख्या बढ़ाकर हर हफ़्ते छह की जाएगी।

फ्लाई-91 के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मनोज चाको ने कहा, ‘‘हम राजमुंदरी, विजयवाड़ा और हुबली को जोड़कर अपने नेटवर्क का विस्तार 12 शहरों तक कर रहे हैं। दूसरी एवं तीसरी श्रेणी के शहर भारत की आर्थिक वृद्धि, उद्यमिता और घरेलू यात्रा की मांग के लिए मज़बूत इंजन के तौर पर उभर रहे हैं। हमारा विस्तार इसी गति के अनुरूप है।’’

भाषा राजेश राजेश प्रेम

प्रेम