कोलंबो, तीन अप्रैल (भाषा) श्रीलंका में ऑनलाइन वित्तीय घोटाले के सिलसिले में अधिकांश चीनी नागरिकों समेत कम से कम 152 विदेशियों को गिरफ्तार करके नौ अप्रैल तक के लिए हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
इसमें 133 चीनी, 13 वियतनामी और ताइवानी, बांग्लादेशी एवं मलेशियाई नागरिक शामिल हैं जिन्हें देश के उत्तर-पश्चिमी शहर चिलाव की एक अदालत के सामने पेश किया गया।
पुलिस ने बताया कि वे एक किराए के मकान से काम कर रहे थे।
भाषा
शुभम नरेश
नरेश