Home » Chhattisgarh » Weather Turns in Chhattisgarh: Yellow Alert for Storm, Rain and Hail for 5 Days
Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम का बदला मिजाज, कल ओलावृष्टि की संभावना, मौसम विभाग ने इतने दिनों के लिए जारी किया अलर्ट
Ads
Chhattisgarh में तेज गर्मी के बीच मौसम ने फिर करवट ली है। Raipur समेत उत्तर और मध्य इलाकों में अगले 5 दिनों तक गरज-चमक, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।
रायपुर: Chhattisgarh Weather Update छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है। पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य छत्तीसगढ़ के अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि यह गिरावट राहत लेकर आई है, लेकिन मौसम विभाग ने आने वाले 5 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार, प्रदेश के ऊपर एक द्रोणिका और चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जिसके कारण मौसम में यह बदलाव आया है। कल 4 अप्रैल को प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
5 दिनों का अलर्ट
अगले 5 दिनों तक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। पिछले 24 घंटों में पारा गिरने से गर्मी कम हुई है, लेकिन नमी बढ़ने के कारण उमस महसूस की जा सकती है।