रिलायंस जियो का दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 12 प्रतिशत बढ़कर 5,058 करोड़ रुपये
रिलायंस जियो का दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 12 प्रतिशत बढ़कर 5,058 करोड़ रुपये
नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर (भाषा) दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो इन्फोकॉम का चालू वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ करीब 12 प्रतिशत बढ़कर 5,058 करोड़ रुपये रहा।
रिलायंस जियो इन्फोकॉम ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि कंपनी का पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में शुद्ध मुनाफा 4,518 करोड़ रुपये रहा था।
समीक्षाधीन अवधि में कंपनी की परिचालन आय 9.8 प्रतिशत बढ़कर 24,750 करोड़ रुपये हो गई।
भाषा निहारिका पाण्डेय
पाण्डेय

Facebook


