बड़ी राहत, लॉकडाउन के कारण वाहन बीमा और हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी की नवीनीकरण डेट 21 अप्रैल तक बढ़ी

Ads

बड़ी राहत, लॉकडाउन के कारण वाहन बीमा और हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी की नवीनीकरण डेट 21 अप्रैल तक बढ़ी

  •  
  • Publish Date - April 2, 2020 / 11:14 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक और बड़ी राहत दी है। लॉकडाउन के दौरान लेप्स हो रहे सभी स्वास्थ्य और थर्ड पार्टी मोटर वाहन बीमा प्रीमियम के भुगतान की अंतिम तारीख सरकार ने बढ़ा दी है। यानी 25 मार्च से 14 अप्रैल के बीच जिन बीमा पालिसियों का रीन्यूअल होना था उन्हें अब 21 अप्रैल 2020 तक रिन्यूअल करा सकते हैं। 

पढ़ें- अब भारत में मिलेगा विश्व का सबसे स्वच्छ पेट्रोल और डीजल, कीमत में भी नही हो र…

इस घोषणा के बाद 25 मार्च 2020 से 14 अप्रैल 2020 के बीच अगर कोई पॉलिसी धारक अपने प्रीमियम का भुगतान नहीं कर पाता है तब भी उसकी पॉलिसी लैप्स नहीं होगी।

पढ़ें- 14 अप्रैल के बाद से कर सकेंगे रेल और हवाई यात्रा, 15 अप्रैल से टिकट…

बता दें इससे पहले, सरकार ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 और केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 के तहत सभी दस्तावेजों के नवीनीकरण की वैधता की तारीख 30 जून 2020 तक बढ़ा दी थी, जिसमें फिटनेस प्रमाण पत्र, परमिट (सभी प्रकार), ड्राइविंग लाइसेंस, आदि शामिल थे, जो 1 फरवरी 2020 को या उसके बाद समाप्त होने वाले थे।

पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट के 33 जजों ने प्रधानमंत्री केयर्स फंड में दिया 50-50 …

जिन पॉलिसी धारकों की मोटर वाहन थर्ड पार्टी इंश्योरेंस पॉलिसी का 25 मार्च, 2020 से 14 अप्रैल, 2020 तक की अवधि के दौरान नवीनीकरण होना है और जो समय पर अपने नवीकरण प्रीमियम का भुगतान करने में असमर्थ हैं। कोरोना वायरस रोग (COVID-19) के कारण देश में मौजूदा स्थिति के अनुसार उन्हें मोटर वाहन के थर्ड पार्टी बीमा की वैधानिक निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए 21 अप्रैल, 2020 तक या उससे पहले अपने बीमाकर्ताओं को पॉलिसी के नवीकरण के लिए ऐसे भुगतान करने की अनुमति है।