होटल संघों के प्रतिनिधियों ने कमरों के किराये में बढ़ोतरी के मुद्दे पर पर्यटन मंत्री से की मुलाकात

होटल संघों के प्रतिनिधियों ने कमरों के किराये में बढ़ोतरी के मुद्दे पर पर्यटन मंत्री से की मुलाकात

होटल संघों के प्रतिनिधियों ने कमरों के किराये में बढ़ोतरी के मुद्दे पर पर्यटन मंत्री से की मुलाकात
Modified Date: February 11, 2026 / 04:19 pm IST
Published Date: February 11, 2026 4:19 pm IST

नयी दिल्ली, 11 फरवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी स्थित भारत मंडपम में 16 से 20 फरवरी तक होने वाले ‘’इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’’ से पहले होटल कमरों के किराये में तेज बढ़ोतरी की खबरों के बीच आतिथ्य क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की।

पर्यटन मंत्री से मुलाकात की पुष्टि करते हुए होटल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एचएआई) ने कहा कि दिल्ली में ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ के दौरान होटल कीमतों को लेकर हालिया खबरों के मद्देनजर केंद्रीय मंत्री की अध्यक्षता में बैठक हुई।

उद्योग सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी के प्रमुख होटलों में उपलब्ध लगभग 70 प्रतिशत मानक (स्टैंडर्ड) कमरे पहले ही बुक हो चुके हैं। एआई सम्मेलन के अलावा शादियों के सीजन और जारी टी20 क्रिकेट विश्व कप के कारण मांग बढ़ी है, जिससे कमरे के किराये पहले से ही ऊंचे स्तर पर हैं।

सूत्रों के अनुसार अंतिम समय में की जाने वाली बुकिंग के लिए कीमतों में और वृद्धि देखी गई है।

उद्योग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि मीडिया में जिन 25-30 लाख रुपये तक के कमरे के किराये की खबरें आई हैं, वे लक्जरी और प्रेजिडेंशियल सुइट के लिए हैं, जिनमें कई कमरे शामिल होते हैं। यह आम कमरों की तरह नहीं होते।

उन्होंने कहा कि कमरे का किराया मांग के अनुसार तय होता है। एआई सम्मेलन के लिए पहले से की गई कुछ समूह बुकिंग में आम कमरों का किराया 10,000 से 12,000 रुपये के बीच था।

भाषा योगेश अजय

अजय


लेखक के बारे में