Durg District Hospital News: दुर्ग जिला अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाए गंभीर आरोप, आप भी सुने पीड़िता की आपबीती
Durg District Hospital News: दुर्ग जिले के जिला अस्पताल में डॉक्टर की लापरवाही से प्रसव के दौरान एक नवजात की मौत का मामला सामने आया है।

Durg District Hospital News/Image Credit: IBC24.in
- दुर्ग जिला अस्पताल में पपरसव के बाद हुई नवजात की मौत।
- परिजनों ने डॉक्टर पर लगाए गंभीर आरोप।
- परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत।
Durg District Hospital News: दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के जिला अस्पताल में डॉक्टर की लापरवाही से प्रसव के दौरान एक नवजात की मौत का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना दुर्ग में महिला के पति और परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज करने शिकायत की है। दरअसल कैंप-1 में रहने वाली करिश्मा को प्रसव पीड़ा (Durg District Hospital News) होने की वजह से 7 फरवरी को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे एडमिट कर लिया, लेकिन प्रसव पीड़ा कम होने की वजह से दो दिन का इंतजार कराया गया। लगातार दर्द का इंजेक्शन देने के बाद 10 फरवरी की सुबह 3 बजे करिश्मा ने बेटे को जन्म दिया, लेकिन इसी बीच नवजात गंभीर हो गया। जिसे आईसीयू में रखा गया।
शिकायत के बाद बच्चे को घोषित किया मृत
Durg District Hospital News: इधऱ् परिजन जब बच्चे को लेकर आईसीयू गए तब वहां के इंचार्ज ने बच्चे की हालत नाजूक बताई और यह बताया कि ज्यादा दबाव देने की वजह से बच्चे के सिर और सीने में चोट आई है। वही आधे घंटे बाद जब परिजन दवाई छोड़ने गए तो बच्चे के नही रहने की खबर किसी ने दी, लेकिन डॉक्टर उनसे झूठ बोलते रहे और बच्चे को वेंटिलेटर (Durg District Hospital News) पर रख दिया। 10 फरवरी की सुबह जब परिजनों ने सिविल सर्जन आशीष मिंज से शिकायत की तो आनन फानन में आज सुबह साढ़े 8 बजे बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया।
पीड़िता ने डॉक्टर पर लगाए गंभीर आरोप
Durg District Hospital News: करिश्मा का आरोप है कि डिलवरी के दौरान एक डॉक्टर ने पेट के पास चढ़कर उसके पेट पर दबाव देकर पुश किया। जिसकी वजह से बच्चे को पेट के अंदर ही चोट आ गई। उसने बताया कि दर्द नहीं होने से उसने एक दिन पहले ही ऑपरेशन करने की बात कही थी, लेकिन डॉक्टर नहीं माने। इधऱ् गुस्साए परिजन आज कोतवाली थाना पहुंचे (Durg District Hospital News) और डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। वही सीएस आशीष मिंज का कहना है कि उनके पास परिजन पहुंचे थे और उन्होने इस मामले की तह तक जाने जांच टीम गठित कर दी है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- 8th Pay Commission: राज्य के कर्मचारियों को भी मिलेगा आठवें वेतन आयोग का लाभ, सरकार ने हाईपावर कमेटी बनाने का किया ऐलान, पेंशनरों को मिलेगा फायदा
- Ashok Leyland Share Price: शानदार तिमाही नतीजे के बाद नई ऊंचाई पर ये स्टॉक, अब खरीदें, बेचें या होल्ड... क्या करें?
- M&M Q3 Results: कंपनी का मुनाफा अचानक 47% उछला, 4,675 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ा, रेवेन्यू में भी जोरदार छलांग! निवेशक बोले - ये कैसे हुआ?
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Durg District Hospital News
छत्तीसगढ़
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm