Rajpal Yadav News: राजपाल यादव के लिए ‘मसीहा’ बना यह प्रोड्यूसर! जेल जाते ही की करोड़ों की मदद, रकम जानकर रह जाएंगे दंग

अभिनेता राजपाल यादव 2010 के एक पुराने कर्ज मामले में 6 महीने की सजा काट रहे हैं। फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए लिया गया 5 करोड़ का कर्ज ब्याज सहित 9 करोड़ हो गया। इस बीच ‘जेम ट्यून्स’ के मालिक राव इंद्रजीत सिंह यादव ने 1.11 करोड़ रुपये की मदद की घोषणा की है, जबकि वे खुद ईडी जांच के दायरे में हैं।

Rajpal Yadav News: राजपाल यादव के लिए ‘मसीहा’ बना यह प्रोड्यूसर! जेल जाते ही की करोड़ों की मदद, रकम जानकर रह जाएंगे दंग

Rajpal Yadav News/ Image Source : X Handle

Modified Date: February 11, 2026 / 04:31 pm IST
Published Date: February 11, 2026 4:26 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 5 करोड़ का कर्ज बढ़कर 9 करोड़ हुआ, राजपाल यादव को 6 महीने की सजा।
  • ‘जेम ट्यून्स’ के मालिक राव इंद्रजीत ने 1.11 करोड़ की मदद की घोषणा की।
  • इंद्रजीत सिंह खुद ईडी जांच के दायरे में हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क :Rajpal Yadav News  मशहूर अभिनेता राजपाल यादव आज अपनी कॉमेडी नहीं, बल्कि एक पुराने कानूनी मामले की वजह से चर्चा में हैं। Rajpal Yadav Jail News साल 2010 में उन्होंने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ बनाने के लिए 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। फिल्म फ्लॉप हो गई और वह कर्ज नहीं चुका पाए। ब्याज के साथ यह रकम अब 9 करोड़ रुपये हो गई है। चेक बाउंस होने और पैसे न लौटा पाने के कारण, दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर उन्हें 6 महीने की सजा काटने के लिए तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। इस मुश्किल समय में ‘जेम ट्यून्स’ के मालिक और म्यूजिक प्रोड्यूसर राव इंद्रजीत सिंह यादव ने राजपाल की मदद के लिए 1.11 करोड़ रुपये देने का फैसला किया है।

Rajpal Yadav News ‘जेम ट्यून्स’ के मालिक ने किया मदद

इस मुश्किल समय में ‘जेम ट्यून्स’ के मालिक और म्यूजिक प्रोड्यूसर राव इंद्रजीत सिंह यादव ने राजपाल की मदद के लिए 1.11 करोड़ रुपये देने का फैसला किया है। इंद्रजीत का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री एक परिवार की तरह है और वह एक कलाकार का साथ दे रहे हैं। हालांकि, मदद करने वाले इंद्रजीत खुद भी जांच के घेरे में हैं। उन पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग और धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोपों में छापेमारी की है। ED के मुताबिक, उन पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वे एक ‘दबंग’ की तरह काम करते रहे हैं।

जेल में काट रहे अपने सजा

फ़िलहाल स्थिति यह है कि राजपाल यादव को अपने पुराने आर्थिक फैसलों की भारी कीमत चुकानी पड़ रही है और वह फिलहाल जेल में अपनी सजा काट रहे हैं। जहाँ एक तरफ उन्हें साथी कलाकारों और निर्माताओं से सहानुभूति और आर्थिक मदद मिल रही है, वहीं दूसरी ओर उनकी मदद करने वाले लोग खुद भी बड़े कानूनी विवादों में फंसे हुए हैं।

Who is Rao Inderjit Singh Yadav कौन है इंदरजीत सिंह ?

राव इंद्रजीत सिंह यादव मनोरंजन की दुनिया का एक जाना-माना नाम हैं। वह ‘जेम ट्यून्स’ नाम की एक बड़ी म्यूजिक कंपनी के मालिक हैं, जो 2006 से हरियाणवी, पंजाबी और हिंदी गाने बना रही है। सोशल मीडिया पर भी उनकी काफी चमक-धमक है। इंस्टाग्राम पर उनके 12 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और वे अक्सर फिल्मी सितारों के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

Rajpal Yadav Debt Case जमीन हड़पने, धोखाधड़ी और जबरन वसूली जैसे आरोप

हाल ही में ईडी (ED) ने उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई की और दिल्ली-हरियाणा में उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की। इस जांच में पुलिस को 17 लाख रुपये कैश और 5 महंगी लग्जरी गाड़ियाँ मिलीं। ईडी का आरोप है कि इंद्रजीत केवल बिजनेस नहीं करते, बल्कि उन पर जमीन हड़पने, धोखाधड़ी और जबरन वसूली जैसे कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.