निकट अवधि में खुदरा मांग संवेदनशील रहेगी, मध्यम अवधि का दृष्टिकोण सकारात्मक: रिलायंस

Ads

निकट अवधि में खुदरा मांग संवेदनशील रहेगी, मध्यम अवधि का दृष्टिकोण सकारात्मक: रिलायंस

  •  
  • Publish Date - May 28, 2026 / 10:05 PM IST,
    Updated On - May 28, 2026 / 10:05 PM IST

नयी दिल्ली, 28 मई (भाषा) देश की अग्रणी खुदरा विक्रेता कंपनी ‘रिलायंस रिटेल’ का स्वामित्व रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने अपनी नवीनतम वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि मौजूदा वृहद आर्थिक परिस्थितियों के कारण संगठित खुदरा क्षेत्र के लिए अल्पावधि की मांग ‘संवेदनशील’ रह सकती है। हालांकि, मध्यम अवधि में इस क्षेत्र की वृद्धि को लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण बना हुआ है।

कंपनी ने रिपोर्ट में कहा कि अनुकूल जनसांख्यिकी, आय के बढ़ते स्तर और तेजी से विस्तारित होते डिजिटल बुनियादी ढांचे के दम पर भारत का उपभोक्ता बाजार संरचनात्मक रूप से बेहद आकर्षक बना हुआ है।

रिपोर्ट के अनुसार, ‘हालांकि अल्पावधि की मांग वृहद आर्थिक स्थितियों के प्रति संवेदनशील रह सकती है, लेकिन संगठित खुदरा क्षेत्र के लिए मध्यम अवधि की संभावनाएं सकारात्मक बनी हुई हैं।’

वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान रिलायंस रिटेल की बिक्री और सेवाओं का मूल्य 12.1 प्रतिशत बढ़कर 3,71,085 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

भाषा योगेश अजय

अजय