रिन्य का तीसरी तिमाही में शुद्ध घाटा कम होकर 19.8 करोड़ रुपये

Ads

रिन्य का तीसरी तिमाही में शुद्ध घाटा कम होकर 19.8 करोड़ रुपये

  •  
  • Publish Date - February 16, 2026 / 05:51 PM IST,
    Updated On - February 16, 2026 / 05:51 PM IST

नयी दिल्ली, 16 फरवरी (भाषा) रिन्यू एनर्जी ग्लोबल पीएलसी (रिन्यू) का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में शुद्ध घाटा कम होकर 19.8 करोड़ रुपये रह गया है।

कंपनी का गत वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी (अक्टूबर-दिसंबर) तिमाही में शुद्ध घाटा 38.79 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि चालू वित्त वर्ष 2025-26 की समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय सालाना आधार पर 2,119.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,137.2 करोड़ रुपये हो गई।

इस दौरान बिजली की बिक्री से राजस्व 182.9 करोड़ रुपये, जबकि सौर मॉड्यूल एवं सेल निर्माण कार्यों से 666.3 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी के पोर्टफोलियो में 31 दिसंबर, 2025 तक 19.2 गीगावाट (जिसमें 1.5 गीगावाट बीईएस शामिल है) क्षमता शामिल थी जबकि 31 दिसंबर, 2024 तक यह 17.4 गीगावाट थी।

इसके अलावा, कंपनी के पास 6.5 गीगावाट की सौर मॉड्यूल निर्माण सुविधाएं, 2.5 गीगावाट की चालू सौर सेल निर्माण सुविधा और चार गीगावाट की निर्माणाधीन सौर सेल निर्माण सुविधा है।

भाषा निहारिका अजय

अजय