YRKKH written update 16th february 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube /@GlitzVision USA
Yeh Rishta Kya Kehlata hai: ‘Starplus‘ के मोस्ट पॉपुलर शो ‘YRKKH‘ में आज का एपिसोड इमोशनल भी होने वाला है और ड्रामेटिक भी.. जहाँ अरमान, अभिरा के बारे में सोचता है और अपनी भावनाओं को पूरी तरह से टूटा हुआ महसूस करता है। वह अभिरा की फोटो को गौर से देखता है और पुरानी यादों में खो जाता है, फिर गुस्से में आकर अभिरा और मायरा के साथ, अपनी तस्वीर फाड़ देता है, जैसे उसका प्यार अब दर्द और गुस्से में बदल गया है।
दूसरी ओर, विद्या और काजल में भिड़ंत हो जाती है। विद्या को फटी हुई तस्वीर मिलती है। विद्या उससे पूछती है कि वह उसकी ख़ुशी में उदास क्यों हो जाती है और क्यों दखल देती है। काजल बताती है कि वह सब जानती है अभिरा और अरमान के बीच गलतफहमियां, उनकी फीलिंग्स और विद्या की साजिशें। वो यह भी कहती है कि उसे पता है कि किस तरह विद्या ने मायरा की कस्टडी के कागज़ात अभिरा के बजाय अरमान को दिए और कैसे उसने अभिरा को मायरा से मिलने से रोका। काजल कहती है कि वह शुरू से ही जानती थी अभिरा और अरमान के अलगाव का मास्टरमाइंड विद्या ही है।
विद्या यह बात कबूलती है कि उसने जानबूझकर अड़चनें डाली ताकि अरमान और अभिरा मिल न सकें। वह कहती है कि उसने उन्हें इसलिए अलग किया क्योंकि अभिरा ने अरमान की बजाय अनीता पर विश्वास किया और फिर वाणी को बचने के लिए उसने मायरा को आग में ही छोड़ दिया, वह दावे के साथ कहती है कि अभिरा, अरमान के लायक नहीं है। विद्या काजल से पूछती है कि उसे सच पता होने पर भी वह छुप क्यों रही? वह कहती है क्योंकि वह विद्या और अरमान के बीच ग़लतफहमी पैदा नहीं करना चाहती थी। लेकिन तभी काजल चेतावनी देती है कि वह हमेशा छुप नहीं रहेगी और सही समय पर बदले में कुछ मांग लेगी। मनीषा बीच में आकर दोनों को रोकती है।
बाद में काजल, मनीषा, विद्या और तान्या, अरमान से माफ़ी मांगते हैं। वह कहता है कि मायरा को चोट लगी थी और बिना बताये उसे शॉपिंग पर ले जाने के लिए उन्हें डाँटता है और कहता है कि अब से कोई भी बिना अरमान से पूछे, मायरा को कहीं नहीं लेकर जाएगा। कावेरी अरमान को अभिरा को लेकर ताना मारती है। इसी बीच दूसरी ओर अभिरा, मायरा के अपडेट का बेसब्री से इंतज़ार करती है। आज के एपिसोड में बस इतना ही..
इन्हें भी पढ़ें