रॉयल एनफील्ड की बिक्री सितंबर में एक प्रतिशत बढ़कर 60,041 इकाई पर

Ads

रॉयल एनफील्ड की बिक्री सितंबर में एक प्रतिशत बढ़कर 60,041 इकाई पर

  •  
  • Publish Date - October 2, 2020 / 05:38 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:46 PM IST

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर (भाषा) मोटरसाइकिल कंपनी रॉयल एनफील्ड की कुल बिक्री सितंबर में एक प्रतिशत बढ़कर 60,041 इकाई पर पहुंच गई। कंपनी ने सितंबर, 2019 में 59,500 मोटरसाइकिलें बेची थीं।

कंपनी ने शुक्रवार को बयान में कहा कि सितंबर में घरेलू बाजार में उसकी बिक्री दो प्रतिशत बढ़कर 55,910 इकाई पर पहुंच गई। एक साल पहले समान महीने में यह आंकड़ा 54,858 इकाई का रहा था।

हालांकि, समीक्षाधीन महीने में कंपनी का निर्यात 11 प्रतिशत घटकर 4,131 इकाई रह गया, जो एक साल पहले समान महीने में 4,642 इकाई रहा था।

भाषा अजय अजय

अजय