रनवाल एंटरप्राइजेज के आईपीओ को पहले दिन 42 प्रतिशत बोली

रनवाल एंटरप्राइजेज के आईपीओ को पहले दिन 42 प्रतिशत बोली

रनवाल एंटरप्राइजेज के आईपीओ को पहले दिन 42 प्रतिशत बोली
Modified Date: September 25, 2026 / 10:35 pm IST
Published Date: September 25, 2026 10:35 pm IST

नयी दिल्ली, 25 सितंबर (भाषा) रियल एस्टेट डेवलपर रनवाल एंटरप्राइजेज लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को शुक्रवार को बोली के पहले दिन 42 प्रतिशत अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ में 1,21,11,294 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 50,85,906 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के खंड को 96 प्रतिशत अभिदान मिला। गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 28 प्रतिशत और खुदरा निवेशकों के हिस्से को 18 प्रतिशत बोलियां मिलीं।

रनवाल एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने एंकर निवेशकों से 148.95 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

कंपनी ने आईपीओ के लिए प्रति इक्विटी शेयर 290-305 रुपये का मूल्य दायरा तय किया है। यह निर्गम 29 सितंबर को बंद होगा।

आईपीओ के तहत 500 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए गए है। कंपनी ने अपने पहले के 1,000 करोड़ रुपये के नए निर्गम के योजना से निर्गम का आकार कम कर दिया है।

नए निर्गम से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, भविष्य के रियल एस्टेट परियोजनाओं का वित्तपोषण करने और सामान्य निगमित उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण प्रेम

प्रेम


लेखक के बारे में