शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे चढ़ा

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे चढ़ा

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे चढ़ा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: July 22, 2021 5:11 am IST

मुंबई, 22 जुलाई (भाषा) घरेलू शेयर बाजार में तेजी के बीच रुपया गुरुवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 18 पैसे मजबूत होकर 74.43 के स्तर पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू इकाई डॉलर के मुकाबले 74.46 पर खुली, और फिर बढ़त के साथ 74.43 पर पहुंच गई, जो पिछले बंद के मुकाबले 18 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.61 पर बंद हुआ था।

विदेशी मुद्रा बाजार बुधवार को बकरीद के अवसर पर बंद था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत बढ़कर 92.76 पर था।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71.93 डॉलर प्रति बैरल पर था।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में