रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले चार पैसे चढ़ा

रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले चार पैसे चढ़ा

रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले चार पैसे चढ़ा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: July 9, 2021 5:20 am IST

मुंबई, नौ जुलाई (भाषा) घरेलू शेयर बाजारों में कमजोरी के बावजूद रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले चार पैसे की तेजी के साथ 74.67 पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू इकाई डॉलर के मुकाबले 74.68 पर खुली और थोड़ी बढ़त के साथ 74.67 के भाव पर आ गई, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले चार पैसे की वृद्धि दर्शाता है।

रुपया पिछले सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.71 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत बढ़कर 92.45 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.05 प्रतिशत गिरकर 74.08 डॉलर प्रति बैरल पर था।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में