डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे लुढ़ककर 73.79 पर बंद

डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे लुढ़ककर 73.79 पर बंद

डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे लुढ़ककर 73.79  पर बंद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: December 21, 2020 4:15 pm IST

मुंबई, 21 दिसंबर (भाषा) ब्रिटेन में नये कोररोना वायरस के तेजी से फैलने को लेकर आशंकाओं के बढ़ने और घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 23 पैसे लुढ़ककर 73.79 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, प्रति डॉलर 73.74 रुपये पर काफी कमजोर खुला। इसके बाद दिन में कारोबार के दौरान दर 73.81 के निम्न स्तर और 73.63 के उच्च स्तर के बीच घूमने के बाद अंत में डॉलर के मुकाबले 23 पैसे लुढ़ककर 73.79 पर बंद हुआ। यह बंद स्तर सात दिसंबर के बाद का सबसे निचला बंद स्तर है।

इस बीच छह वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला सूचकांक 0.94 प्रतिशत की बढ़त लेकर 90.80 हो गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल 5.20 प्रतिशत गिरकर 49.54 डॉलर प्रति बैरल पर बोला गया।

भाषा राजेश राजेश महाबीर

महाबीर


लेखक के बारे में