अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 44 पैसे टूटकर 73.47 के स्तर पर बंद

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 44 पैसे टूटकर 73.47 के स्तर पर बंद

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 44 पैसे टूटकर 73.47 के स्तर पर बंद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: September 3, 2020 9:21 am IST

मुंबई, तीन सितंबर (भाषा) घरेलू शेयर बाजार में सुस्ती और अमेरिकी डॉलर में मजबूती के चलते गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 44 पैसे गिरकर 73.47 (अनंतिम) के भाव पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया कमजोरी के साथ 73.23 पर खुला और आगे गिरावट दर्शाता हुआ अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले करीब 44 पैसे की गिरावट दर्ज करते हुए 73.47 पर बंद हुआ। इस तरह दिन के कारोबार के दौरान रुपये में 44 पैसे की गिरावट आई।

रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.03 पर बंद हुआ था।

दिन के कारोबार के दौरान रुपये ने 73.23 का ऊपरी स्तर और 73.48 का निचला स्तर देखा।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत बढ़कर 92.88 के स्तर पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि डॉलर की मजबूती और घरेलू शेयर बाजार में सुस्ती के चलते रुपये पर दबाव देखने को मिला।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक बुधवार को पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार थे और उन्होंने सकल आधार पर 990.57 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ब्रेंट क्रूड वायदा 1.06 प्रतिशत गिरकर 43.96 डालर प्रति बैरल पर आ गया।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में