Mamata Banerjee viral video: ममता बनर्जी को किस बात पर आया गुस्सा? अपने ही कार्यकर्ता को जड़ दिया थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही मचा सियासी बवाल

Ads

Mamata Banerjee viral video: रैली के दौरान हिंसा के बाद पूर्व सीएम ममता बनर्जी अपने ही कार्यकर्ता को थप्पड़ मारती हुई दिखाई दे रही हैं।

  •  
  • Publish Date - July 9, 2026 / 10:56 AM IST,
    Updated On - July 9, 2026 / 11:01 AM IST

Mamata Banerjee viral video/Photo Creadit: Social Media

HIGHLIGHTS
  • रैली के बाद ममता बनर्जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है
  • वीडियो में वह कथित तौर पर एक टीएमसी कार्यकर्ता को थप्पड़ मारती नजर आ रही हैं
  • TMC ने रैली में बाधा डालने का आरोप भाजपा समर्थकों पर लगाया है

Mamata Banerjee viral video: पश्चिम बंगाल के बरुईपुर में टीएमसी की रैली के दौरान हिंसा के बाद पूर्व सीएम ममता बनर्जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में ममताअपने ही एक टीएमसी कार्यकर्ता को थप्पड़ मारती हुई दिखाई दे रही हैं। यह घटना कोलकाता के कालीघाट स्थित उनके आवास के बाहर उस समय हुई, जब बरुईपुर रेप-हत्या मामले के विरोध में निकाली गई रैली के बाद भारी भीड़ जमा हो गई थी। इस वीडियो के सामने आने के बाद प्रदेश में सियासी बवाल मच गया है।

रैली के दौरान मचा हंगामा

Mamata Banerjee viral video जानकारी के अनुसार, ममता बनर्जी ने बुधवार को बरुईपुर हुए कथित रेप-मर्डर के विरोध में एक मार्च निकाला था। रैली समाप्त होने के बाद कालीघाट स्थित ममता बनर्जी के आवास के बाहर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक जमा हो गए। इसी दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल

Mamata Banerjee viral video वहीं सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह ममता बनर्जी भीड़ को नियंत्रित करती नजर आती हैं। इसी दौरान एक टीएमसी कार्यकर्ता को अचानक थप्पड़ मार दिया। वीडियो कालीघाट में ममता बनर्जी के घर के बाहर का है, जिसमें ममता भीड़ को किनारे करती दिख रही है।

 

TMC ने भाजपा पर लगाया आरोप

Mamata Banerjee viral video तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि रैली के दौरान भाजपा समर्थकों ने जबरन जुलूस में प्रवेश करने और उसे बाधित करने की कोशिश की। इसी वजह से माहौल तनावपूर्ण हो गया था। TMC ने यह भी का दावा किया है कि झड़प में 41 कार्यकर्ता, समर्थक और नेता घायल हो गए है।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

रैली के दौरान बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस ने हस्तक्षेप किया और हालात को काबू में किया। वायरल वीडियो से पूरे प्रदेश की राजनीति गरमा गई है।

ये भी पढ़ें

वायरल वीडियो किस घटना से जुड़ा है?

यह वीडियो बरुईपुर में हुई रैली के बाद कालीघाट स्थित ममता बनर्जी के आवास के बाहर का बताया जा रहा है।

वीडियो में क्या दिखाई दे रहा है?

वीडियो में ममता बनर्जी भीड़ को नियंत्रित करती नजर आ रही हैं और कथित तौर पर एक कार्यकर्ता को थप्पड़ मारती दिखाई देती हैं।

क्या वीडियो की पुष्टि हो चुकी है?

उपलब्ध जानकारी के अनुसार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, लेकिन इसकी स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

TMC ने क्या आरोप लगाया है?

TMC का आरोप है कि भाजपा समर्थकों ने रैली में घुसकर उसे बाधित करने की कोशिश की।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

तनाव बढ़ने पर पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया।