कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से रुपया 23 पैसे की बढ़त के साथ 74.61 प्रति डॉलर पर

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से रुपया 23 पैसे की बढ़त के साथ 74.61 प्रति डॉलर पर

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से रुपया 23 पैसे की बढ़त के साथ 74.61 प्रति डॉलर पर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: February 23, 2022 10:09 pm IST

मुंबई, 23 फरवरी (भाषा) अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी तथा कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच बुधवार को रुपया 23 पैसे की बढ़त के साथ 74.61 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। रूस द्वारा यूक्रेन के अलगाववादी क्षेत्रों में सेना भेजे जाने के बाद पश्चिमी देशों ने उस पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.64 प्रति डॉलर पर खुलने के बाद 74.54 के दिन के उच्चस्तर तक गया। इस दौरान यह 74.73 प्रति डॉलर के निचले स्तर तक भी आया।

अंत में रुपया 23 पैसे की बढ़त के साथ 74.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। मंगलवार को रुपया 29 पैसे टूटकर 74.84 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.17 प्रतिशत के नुकसान से 95.86 पर आ गया।

एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘डॉलर में कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतें नीचे आने से रुपया 74.75 से 74.60 पर पहुंच गया। कच्चा तेल 95 डॉलर प्रति बैरल से नीचे रहने तक रुपया मजबूत रहेगा। यदि कच्चा तेल 90 डॉलर प्रति बैरल तक आता है तो रुपये को 74.75 के स्तर पर समर्थन मिल सकता है।’’

भाषा अजय अजय रमण

रमण


लेखक के बारे में