LPG Gas Cylinder Price Today: महीने के पहले ही दिन बड़ी राहत, एक ही बार में 202 रुपए सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, आज से लागू हो गया नया दाम

LPG Gas Cylinder Price Today: महीने के पहले ही दिन बड़ी राहत, एक ही बार में 202 रुपए सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, आज से लागू हो गया नया दाम

LPG Gas Cylinder Price Today: महीने के पहले ही दिन बड़ी राहत, एक ही बार में 202 रुपए सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, आज से लागू हो गया नया दाम

LPG Gas Cylinder Price Today: महीने के पहले ही दिन बड़ी राहत, एक ही बार में 202 रुपए सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, आज से लागू हो गया नया दाम /image: AI Generated

Modified Date: August 1, 2026 / 07:08 am IST
Published Date: August 1, 2026 7:06 am IST
HIGHLIGHTS
  • 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर पर ₹202 तक की बड़ी कटौती
  • 1 अगस्त 2026 से देशभर में नए रेट लागू
  • घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

नई दिल्ली। LPG Gas Cylinder Price Today: अगस्त का महीना शुरू हो गया है और महीने के पहले ही दिन देश के लाखों उपभोक्ताओं के लिए राहतभरी खबर है। आज सिलेंडर की कीमतों (LPG Gas Cylinder Prices) में बड़ा बदलाव करते हुए 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 202 रुपये कटौती की गई है। जिससे उपभोक्ताओं को पहले से मिल रहे रेट से 202 रुपये कम में मिलेगा। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 अगस्त को केवल LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है। जबकि घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया।

सूत्रों के मुताबिक, आज कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर (19 Kg LPG Cylinder Rate) की कीमत में 209 रुपये और दिल्ली में 202 रुपये की कटौती की गई है। इस बदलाव के बाद, आज से कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,872.50 रुपये होगी। घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

 

महंगाई से मिल सकती है राहत

कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में इस कटौती से रेस्टोरेंट, होटल, सड़क किनारे खाने-पीने की दुकानें और कैटरिंग सेवाएं सस्ती होने की उम्मीद है। बता दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने पिछले महीने 19-kg वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर (LPG Gas Cylinder Price Today) की कीमत में भी 183.50 रुपये की कटौती की थी।

पिछले महीने भी घटे थे दाम

LPG Gas Cylinder Price Today पिछले महीने LPG की कीमतों में कटौती के बाद, दिल्ली में 19-kg वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की रिटेल कीमत 2,930 रुपये हो गई, जबकि नई दरें 1 जुलाई से लागू हुईं। इसी के साथ, OMCs ने 5-kg वाले फ्री ट्रेड LPG (FTL) सिलेंडर की कीमत में 13 रुपये की कमी की, जिससे दिल्ली में इसकी कीमत घटकर 808.50 रुपये रह गई। जुलाई की यह कटौती पिछले कुछ महीनों में LPG की कीमतों में हुए कई बदलावों के बाद की गई। इससे पहले जून में 14.2-kg वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 29 रुपये बढ़ाकर 913 रुपये से 942 रुपये कर दी गई थी।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.