डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे बढ़कर 95.43 पर बंद

डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे बढ़कर 95.43 पर बंद

डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे बढ़कर 95.43 पर बंद
Modified Date: July 31, 2026 / 09:13 pm IST
Published Date: July 31, 2026 9:13 pm IST

मुंबई, 31 जुलाई (भाषा) अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले सात पैसे मजबूत होकर 95.43 पर बंद हुआ। विदेशी पूंजी का निवेश बढ़ने और भारतीय रिजर्व बैंक के समर्थन से रुपये में मजबूती आई।

हालांकि, विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव से कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी और डॉलर के मजबूत होने से रुपये की रफ्तार पर लगाम लगा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 95.40 पर खुला और कारोबार के दौरान 95.25-95.46 के दायरे में रहा। कारोबार के अंत में यह पिछले बंद भाव से सात पैसे बढ़कर 95.43 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बृहस्पतिवार को रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 26 पैसे बढ़कर 95.50 पर बंद हुआ था।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, ‘‘इस सप्ताह रिजर्व बैंक की लगातार डॉलर बिकवाली से रुपया मजबूत हो रहा है। रुपये की स्थिरता और मजबूती में योगदान देने वाला दूसरा कारक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की खरीदारी है। पिछले तीन दिनों में, एफपीआई ने 7,360 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं।’’

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.28 प्रतिशत बढ़कर 100.14 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.42 प्रतिशत बढ़कर 89.40 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स 166.49 अंक बढ़कर 78,094.64 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 66.45 अंक बढ़कर 24,383.60 अंक पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 277.48 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

भाषा राजेश राजेश प्रेम

प्रेम

प्रेम


लेखक के बारे में