एबीबी इंडिया का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में तीन प्रतिशत बढ़कर 362 करोड़ रुपये पर

एबीबी इंडिया का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में तीन प्रतिशत बढ़कर 362 करोड़ रुपये पर

एबीबी इंडिया का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में तीन प्रतिशत बढ़कर 362 करोड़ रुपये पर
Modified Date: July 31, 2026 / 08:41 pm IST
Published Date: July 31, 2026 8:41 pm IST

नयी दिल्ली, 31 जुलाई (भाषा) एबीबी इंडिया का एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर जून तिमाही में तीन प्रतिशत बढ़कर 362.30 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से आय बढ़ने के कारण कंपनी का लाभ बढ़ा।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 351.74 करोड़ रुपये था।

कंपनी की कुल आय दूसरी तिमाही में बढ़कर 3,651.54 करोड़ रुपये हो गई जो एक साल पहले इसी तिमाही में 3,040.22 करोड़ रुपये थी।

एबीबी इंडिया वित्त वर्ष अप्रैल-दिसंबर का अनुपालन करता है।

एक अलग बयान में, कंपनी ने कहा कि 2026 की दूसरी तिमाही में कुल ऑर्डर 4,363 करोड़ रुपये के रहे, जो दूसरी तिमाही में अब तक के सबसे अधिक ऑर्डर हैं।

भाषा राजेश रमण

रमण


लेखक के बारे में