Haridwar Kanwariya Drowning News : दोस्त को बचाने गंगनहर में कूदे 4 कांवड़िए… फिर जो हुआ, उसने हर किसी की आंखें नम कर दीं

हरिद्वार के जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में अपने एक साथी को बचाने की कोशिश में चार कांवड़ियों की डूबने से मौत हो गई। सभी श्रद्धालु चंडीगढ़ से कांवड़ यात्रा पर जल लेने आए थे। हादसे के बाद राहत-बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद चारों शव नहर से बाहर निकाले।

Haridwar Kanwariya Drowning News : दोस्त को बचाने गंगनहर में कूदे 4 कांवड़िए… फिर जो हुआ, उसने हर किसी की आंखें नम कर दीं

Haridwar Kanwariya Drowning News / Image source : aii

Modified Date: July 31, 2026 / 08:38 pm IST
Published Date: July 31, 2026 8:38 pm IST
HIGHLIGHTS
  • हरिद्वार की गंगनहर में कांवड़ यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा।
  • दोस्ती निभाने की कोशिश चार युवकों की मौत की वजह बनी।
  • घटना के बाद इलाके में शोक और हड़कंप का माहौल।

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ गंगनहर में डूबने से 4 कांवड़ियों की मौत हो गई। यह दुखद घटना जटवाड़ा पुल के पास घटी, जब अपने एक साथी को बचाने के चक्कर में एक-एक करके चार लोग गहरे पानी में समा गए।

जल लेने के लिए उतरे थे कांवड़िए

मिली जानकारी के अनुसार, ये सभी कांवड़िए चंडीगढ़ से जल लेने के लिए हरिद्वार आए थे। यात्रा के दौरान जटवाड़ा पुल के पास नहाते समय जब एक दोस्त पानी के तेज बहाव में बहने लगा और डूबने लगा, तो उसे बचाने के प्रयास में तीन अन्य साथी भी गहरे पानी में उतर गए। देखते ही देखते चारों कांवड़िए नहर में डूब गए।

कड़ी मशक्कत के बाद शव को निकला बहार

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव दलमौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों की मदद से चारों कांवड़ियों के शवों को नहर से बाहर निकाल लिया गया है।

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.