शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सीमित दायरे में

Ads

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सीमित दायरे में

  •  
  • Publish Date - February 10, 2021 / 05:38 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:22 PM IST

मुंबई, 10 फरवरी (भाषा) घरेलू शेयर बाजार में सुस्ती के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान दो पैसे बढ़कर 72.85 पर कारोबार कर रहा था।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू इकाई अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 72.87 पर खुली और बढ़त दर्ज करते हुए 72.85 के स्तर पर आ गई, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले दो पैसे की बढ़त को दर्शाता है।

रुपया मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 72.87 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत गिरकर 90.38 पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 1,300.65 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.10 प्रतिशत गिरकर 61.03 डॉलर प्रति बैरल पर था।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय