शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे टूटा

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे टूटा

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे टूटा
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: July 14, 2021 5:21 am IST

मुंबई, 14 जुलाई (भाषा) अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के चलते निवेशकों की धारणा प्रभावित होने से रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे की गिरावट के साथ 74.61 पर आ गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 74.57 पर खुला और फिर कमजोरी के साथ 74.61 पर आ गया, जो पिछले बंद के मुकाबले 12 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.49 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 92.72 पर आ गया।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.31 प्रतिशत गिरकर 76.25 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में