रुपया शुरुआती कारोबार में 20 पैसे टूटकर 74.46 प्रति डॉलर पर

Ads

रुपया शुरुआती कारोबार में 20 पैसे टूटकर 74.46 प्रति डॉलर पर

  •  
  • Publish Date - August 10, 2021 / 10:43 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:43 PM IST

मुंबई, 10 अगस्त (भाषा) अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 20 पैसे टूटकर 74.46 प्रति डॉलर पर आ गया। अमेरिकी मुद्रा में मजबूती के रुख से रुपये की धारणा कमजोर हुई।

रुपया शुरुआत में 74.40 प्रति डॉलर पर खुलने के बाद और नुकसान के साथ 74.46 प्रति डॉलर पर आ गया। सोमवार के बंद स्तर की तुलना में यह 20 पैसे की गिरावट है।

सोमवार को रुपया 74.26 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 92.98 पर था।

वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 69.34 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

भाषा अजय अजय

अजय