शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे टूटा

Ads

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे टूटा

  •  
  • Publish Date - July 1, 2021 / 05:17 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:58 PM IST

मुंबई, एक जुलाई (भाषा) अमेरिकी डॉलर की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते रुपया गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले पांच पैसे टूटकर 74.37 पर आ गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.37 पर खुला, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले पांच पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.32 पर बंद हुआ था।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.49 प्रतिशत बढ़कर 75.13 डॉलर प्रति बैरल पर था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत घटकर 92.40 पर था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को सकल आधार पर 1,646.66 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय