रुपया आरंम्भिक गिरावट से उबरकर 14 पैसे की तेजी के साथ 73.95 रुपये पर बंद हुआ

रुपया आरंम्भिक गिरावट से उबरकर 14 पैसे की तेजी के साथ 73.95 रुपये पर बंद हुआ

रुपया आरंम्भिक गिरावट से उबरकर  14 पैसे की तेजी के साथ 73.95 रुपये पर बंद हुआ
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: May 3, 2021 11:39 am IST

मुंबई, तीन मई (भाषा) वैश्विक बाजारों के शुरुआती गिरावट से उबरने के बाद सोमवार को विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में रुपये की आरंभिक हानि लुप्त हो गयी और यह अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 14 पैसे की तेजी के साथ प्रति डॉलर 73.95 रुपये (अनंतिम) पर बंद हुआ।

घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली के कारण अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर 74.25 पर कमजोर खुला। कारोबार के दौरान रुपये की विनिमय दर ऊंचे में 73.90 और नीचे में 74.33 तक गयी थी।

अंत में विनिमय दर 73.95 रुपये प्रति डालर पर बंद हुई। यह शुक्रवार के 74.09 के बंद स्तर की तुलना में रुपये में 14 पैसे की तेजी को दर्शाता है।

छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की बाजार स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत घटकर 91.15 अंक रह गया।

वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट कच्चा तेल वायदा की कीमत 0.63 प्रतिशत टूटकर 66.34 डालर प्रति बैरल रह गया।

भाषा राजेश

राजेश महाबीर

महाबीर


लेखक के बारे में