अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 33 पैसे बढ़कर 73.14 के स्तर पर बंद

Ads

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 33 पैसे बढ़कर 73.14 के स्तर पर बंद

  •  
  • Publish Date - September 4, 2020 / 09:19 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

मुंबई, चार सितंबर (भाषा) घरेलू शेयर बाजार में गिरावट के बाजवूद रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 33 पैसे चढ़कर 73.14 (अनंतिम) पर बंद हुआ।

ये भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा पूरे दमखम से लड़ेगी बीजेपी उपचुनाव, महे…

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू मुद्रा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.38 के स्तर पर मजबूती के साथ खुली और आगे बढ़ हासिल करते हुए 73.14 पर बंद हुई, जो अपने पिछले बंद भाव से 33 पैसे की बढ़त को दर्शाता है।

दिन के कारोबार के दौरान रुपये ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.01 के ऊपरी स्तर और 73.47 के निचले स्तर को देखा।

ये भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा पूरे दमखम से लड़ेगी बीजेपी उपचुनाव, महे…

तेल आयातकों की ओर से डॉलर की मांग बढ़ने से गुरुवार को रुपया 44 पैसे गिरकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.47 के स्तर पर बंद हुआ था।

छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत बढ़कर 92.77 पर था।