रुपया शुरुआती कारोबार में 11 पैसे मजबूत होकर 95.63 प्रति डॉलर पर

रुपया शुरुआती कारोबार में 11 पैसे मजबूत होकर 95.63 प्रति डॉलर पर

रुपया शुरुआती कारोबार में 11 पैसे मजबूत होकर 95.63 प्रति डॉलर पर
Modified Date: June 5, 2026 / 10:02 am IST
Published Date: June 5, 2026 10:02 am IST

मुंबई, पांच जून (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति निर्णय से पहले रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 11 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.63 पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.72 प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती कारोबार में 95.63 प्रति डॉलर तक पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 11 पैसे की मजबूती दर्शाता है।

रुपया बृहस्पतिवार को दो पैसे चढ़कर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.74 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.41 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 269.93 अंक चढ़कर 74,629.94 अंक पर जबकि निफ्टी 62.4 अंक की बढ़त के साथ 23,478.95 अंक पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 95.41 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 4,447.06 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में