शुरूआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दस पैसे मजबूत

Ads

शुरूआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दस पैसे मजबूत

  •  
  • Publish Date - February 8, 2022 / 11:13 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:52 PM IST

मुंबई, आठ फरवरी (भाषा) अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दस पैसे चढ़कर 74.59 पर पहुंच गया।

हालांकि, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और घरेलू शेयर बाजार में नरमी की वजह से रुपया में बढ़त सीमित रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.65 पर खुला और बाद में 74.59 के स्तर पर पंहुचा गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 10 पैसे की बढ़त को दर्शाता है।

इससे पिछले कारोबारी दिवस पर यानी शुक्रवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 74.69 पर बंद हुआ था। वही सोमवार को विदेशी मुद्रा बाजार बंद रहा था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 95.52 पर था।

वही वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.37 प्रतिशत गिरकर 92.35 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

भाषा जतिन मनीषा

मनीषा