रुपया शुरुआती कारोबार में 25 पैसे की तेजी के साथ 73.43 प्रति डॉलर पर

रुपया शुरुआती कारोबार में 25 पैसे की तेजी के साथ 73.43 प्रति डॉलर पर

रुपया शुरुआती कारोबार में 25 पैसे की तेजी के साथ 73.43 प्रति डॉलर पर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: December 2, 2020 5:09 am IST

मुंबई, दो दिसंबर (भाषा) विदेशी कोषों के प्रवाह तथा अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी के रुख से बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 25 पैसे की बढ़त के साथ 73.43 प्रति डॉलर पर खुला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजर में रुपया 73.45 प्रति डॉलर पर खुला। बाद में यह 25 पैसे की तेजी के साथ 73.43 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 37 पैसे की तेजी के साथ 73.68 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.17 प्रतिशत के नुकसान से 91.15 पर आ गया।

भाषा अजय अजय

अजय


लेखक के बारे में