रुपया एक पैसे कमजोर होकर प्रति डालर 73.32 पर बंद

Ads

रुपया एक पैसे कमजोर होकर प्रति डालर 73.32 पर बंद

  •  
  • Publish Date - June 16, 2021 / 11:18 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:23 PM IST

मुंबई, 16 जून (भाषा) अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैछक के नतीजे आने के पहले स्थानीय विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया एक पैसे की गिरावट के साथ 73.32 (अनंतिम) पर बंद हुआ।

अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 73.29 पर खुला। इससे पिछले सत्र में डालर-रुपया दर 73.31 पर बंद हुई थी।

कारोबार के दौरान डालर 73.26-73.38 के दायरे में रहा।

अंत में रूपया एक पैसे की गिरावट के साथ प्रति डालर 73.32 पर बंद हुआ।

पिछले सात कारोबारी सत्रों के दौरान रुपये में 52 पैसे की गिरावट आ चुकी है।

इस बीच छह प्रमुख विदेशी मुद्राओं की तुलना में डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत घटकर 90.50 अंक रह गया।

ब्रेंट कच्चा तेल का वायदा भाव 0.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 74.19 डॉलर प्रति बैरल पर बोला गया।

शेयर एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक सोमवार को पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को 633.69 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीद की।

भाषा राजेश राजेश मनोहर

मनोहर