एस रमन्न सिडबी के अध्यक्ष एवं प्रबंधनिदेशक बनाए गए

Ads

एस रमन्न सिडबी के अध्यक्ष एवं प्रबंधनिदेशक बनाए गए

  •  
  • Publish Date - April 7, 2021 / 09:24 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

नयी दिल्ली, सात अप्रैल :भाषा: केंद्र ने एस रमन्न को भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक :सिडबी: का अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है।

सरकारी बयान के मुताबिक यह नियुक्ति तीन साल की होगी।

सरकारी क्षेत्र के बैंकों में निदेशक स्तर की नियुक्तियों के बारे में सिफारिश करने वाले निकाय—बैंक्स बोर्ड ब्यूरो ने दिसंबर में इस पद के लिए रमन्न के नाम की सिफरिश की थी। वह भारतीय अंकेक्षण एवं लेखा सेवा के 1991 के बैच के अधिकारी है।

रमन्न इस समय नेशनल ई—गवर्नेंस सर्विसेज लि’ के मुख्य अधिशासी अधिकारी हैं।

भाषा मनोहर

मनोहर