सेल ने अप्रैल-फरवरी में दर्ज की अब तक की सर्वश्रेष्ठ बिक्री

Ads

सेल ने अप्रैल-फरवरी में दर्ज की अब तक की सर्वश्रेष्ठ बिक्री

  •  
  • Publish Date - March 11, 2026 / 05:30 PM IST,
    Updated On - March 11, 2026 / 05:30 PM IST

नयी दिल्ली, 11 मार्च (भाषा) देश की सबसे बड़ी सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल–फरवरी की अवधि के दौरान अब तक की अपनी सर्वश्रेष्ठ बिक्री दर्ज की है।

कंपनी ने इस 11 महीने की अवधि में कुल 1.82 करोड़ टन (एमटी) की रिकॉर्ड बिक्री हासिल की, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 14 प्रतिशत अधिक है।

इसी अवधि में कंपनी ने 1.11 लाख करोड़ रुपये का अब तक का सर्वाधिक नकद संग्रह भी हासिल किया, जिसमें सालाना आधार पर 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इस दौरान खुदरा बिक्री, स्टॉकयार्ड बिक्री और डोर डिलिवरी में उल्लेखनीय सुधार हुआ जो कंपनी के मजबूत ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाता है।

फरवरी, 2026 के दौरान कंपनी ने 15.8 लाख टन की कुल बिक्री दर्ज की। जनवरी, 2026 की तुलना में कंपनी के भंडार (इन्वेंट्री) में 1.05 लाख टन की कमी आई। इसके साथ ही कंपनी ने अपने कर्ज (उधार) में 1,000 करोड़ रुपये की कमी की।

कंपनी के निदेशक (वित्त) एवं निदेशक (वाणिज्यिक) का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे डॉ. ए.के. पांडा ने कहा कि कंपनी बाजार के अनुरूप ढलने और आगे बढ़ने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि भंडार तथा कार्यशील पूंजी का कुशल प्रबंधन कंपनी के मजबूत वित्तीय अनुशासन को दर्शाता है। रिकॉर्ड बिक्री और नकद संग्रह कंपनी पर ग्राहकों के भरोसे का प्रमाण है।

भाषा निहारिका अजय

अजय