नयी दिल्ली, दो जुलाई (भाषा) कोयला मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव सनोज कुमार झा को एनएलसी इंडिया लिमिटेड (एनएलसीआईएल) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब एनएलसी इंडिया कई परियोजनाओं पर काम कर रही है, जिनमें नवीकरणीय ऊर्जा से जुड़ी परियोजनायें भी शामिल हैं। गत 30 जून को प्रसन्ना कुमार मोटुपल्ली के सेवानिवृत होने के बाद झा को यह अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
एनएलसी इंडिया की वेबसाइट के अनुसार, झा को इस नवरत्न सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम के सीएमडी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जो कोयला मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में आती है।
झा सिक्किम कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। उन्होंने हिंदू कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से भौतिक शास्त्र में स्नातक किया है। उनके पास किंग्स कॉलेज, लंदन (ब्रिटेन) से ‘पब्लिक पॉलिसी और मैनेजमेंट’ में एमएससी की डिग्री भी है।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय