एसबीआई कार्ड के ग्राहक अब जियो पे प्लेटफॉर्म पर कर सकेंगे लेनदेन

एसबीआई कार्ड के ग्राहक अब जियो पे प्लेटफॉर्म पर कर सकेंगे लेनदेन

एसबीआई कार्ड के ग्राहक अब जियो पे प्लेटफॉर्म पर कर सकेंगे लेनदेन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: March 3, 2021 2:36 pm IST

नयी दिल्ली, तीन मार्च (भाषा) एसबीआई कार्ड के ग्राहक अब जियो पे प्लेटफॉर्म पर लेनदेन कर सकते हैं।

एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज (एसबीआई कार्ड) ने बुधवार को कहा कि अब वह जियो पे सर्विस पर भी उपलब्ध है। इससे अब उसके ग्राहक जियो पे पर लेनदेन कर सकते हैं।

एसबीआई कार्ड ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि एसबीआई कार्ड पोर्टफोलियो जियो पे सर्विस पर दो मार्च, 2021 से जोड़ा गया है।

अभी सिर्फ भारतीय क्षेत्र में जारी कार्ड के जरिये ही जियो पे पर लेनदेन किया जा सकेगा। हालांकि, ग्राहक एसबीआई कार्ड के जरिये अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों पर भी जियो पे सर्विस के जरिये लेनदेन कर सकेंगे।

भाषा अजय अजय मनोहर

मनोहर


लेखक के बारे में