एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट का मुनाफा पहली तिमाही में तीन प्रतिशत बढ़कर 873 करोड़ रुपये पर

Ads

एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट का मुनाफा पहली तिमाही में तीन प्रतिशत बढ़कर 873 करोड़ रुपये पर

  •  
  • Publish Date - August 3, 2026 / 10:15 PM IST,
    Updated On - August 3, 2026 / 10:15 PM IST

नयी दिल्ली, तीन अगस्त (भाषा) एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट ने सोमवार को बताया कि जून, 2026 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका एकल शुद्ध लाभ सालाना आधार पर तीन प्रतिशत बढ़कर 873 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 845 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट ने शेयर बाजार को बताया कि जून तिमाही में उसकी कुल आय पांच प्रतिशत बढ़कर 1,385 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 1,324.8 करोड़ रुपये थी।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च आठ प्रतिशत बढ़कर 242 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 224 करोड़ रुपये था।

एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट ने समीक्षाधीन तिमाही के दौरान 15.1 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी के साथ देश के सबसे बड़े म्यूचुअल फंड प्रबंधक के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय