नेपाल के सीआईबी ने पासपोर्ट धोखाधड़ी मामले में विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार किया

Ads

नेपाल के सीआईबी ने पासपोर्ट धोखाधड़ी मामले में विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार किया

  •  
  • Publish Date - August 3, 2026 / 10:15 PM IST,
    Updated On - August 3, 2026 / 10:15 PM IST

काठमांडू, तीन अगस्त (भाषा) नेपाल पुलिस के केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीआईबी) ने विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी को पासपोर्ट धोखाधड़ी मामले में संलिप्तता के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया।

विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव पुष्प राज भट्टराई को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब काठमांडू जिला अदालत स्थित जिला सरकारी वकील कार्यालय ने 27 जुलाई को उनके खिलाफ मामला दर्ज किया।

सीआईबी ने कहा कि भट्टराई पर आरोप है कि उन्होंने 15 साल से भी अधिक समय पहले फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर पांच तिब्बती शरणार्थियों को अवैध रूप से यात्रा दस्तावेज जारी किए थे।

सीआईबी के अनुसार, भट्टराई के अदालत के समक्ष पेश होने में विफल रहने के बाद काठमांडू जिला अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

सीआईबी के प्रवक्ता अनुप शमशेर राणा ने पुष्टि की कि अदालत के वारंट के आधार पर भट्टराई को गिरफ्तार किया गया।

उन्हें आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए काठमांडू जिला अदालत के समक्ष पेश किया जायेगा।

भाषा देवेंद्र सुरेश

सुरेश