नई दिल्ली। अगर आप नेट बैंकिंग का उपयोग करते हैं, तो आपको अपना मोबाइल नंबर अपडेट कराना होगा। खाते के साथ मोबाइल नंबर के नहीं जुड़ने पर खाता बंद किया जा सकता है। दरअसल, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया नेट बैंकिंग की सुविधा के लिए मोबाइल नंबर अनिवार्य कर दिया है।
यह भी पढ़ें : दतिया में बोले राहुल गांधी- सरकार बनी तो 10 दिन में किसानों का कर्ज माफ,24 घंटे में युवाओं को रोजगार
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने ग्राहकों को जानकारी देते हुए बताया है कि अगर खाताधारक नेट बैंकिंग की सुविधाओं का इस्तेमाल करना चाहते है तो उन्हें 1 दिसंबर 2018 से पहले अपने फ़ोन नंबर को रजिस्टर करना होगा। फ़ोन नंबर रजिस्टर करने के लिए आपको अपने स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के ब्रांच जाना होगा और वही रजिस्टर करना होगा।
यह भी पढ़ें : 22 अक्टूबर को आएंगे राहुल गांधी, प्रदेश स्तरीय किसान सभा को करेंगे संबोधित
उल्लेखनीय है कि भारतीय रिज़र्व बैंक ने भी एक सर्कुलर जारी कर सभी बैंक को आदेश दिया था कि वे ग्राहकों को ईमेल और एसएमएस के लिए अनिवार्य रूप से रजिस्टर करने के लिए कहे। इसके पहले स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने विथड्रॉ करने की लिमिट को भी घटा कर आधा कर दिया था |
वेब डेस्क, IBC24