सेबी ने कार्यकारी निदेशक पद के लिए आवेदन मांगे

Ads

सेबी ने कार्यकारी निदेशक पद के लिए आवेदन मांगे

  •  
  • Publish Date - June 29, 2026 / 02:52 PM IST,
    Updated On - June 29, 2026 / 02:52 PM IST

नयी दिल्ली, 29 जून (भाषा) पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने कार्यकारी निदेशक के पद के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके रिक्त पद के लिए नियामक की ओर से आवेदन मांगे गए हैं।

इस पद के लिए 25 जुलाई तक आवेदन किए जा सकते हैं।

सेबी की ओर से जारी सूचना के अनुसार, कार्यकारी निदेशक की नियुक्ति प्रतिनियुक्ति या संविदा के आधार पर तीन वर्ष की अवधि के लिए की जाएगी।

सूचना के अनुसार, संविदा के आधार पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास एमबीए, सीए, सीएस, एलएलबी या अर्थशास्त्र, वित्त अथवा सेबी द्वारा प्रासंगिक माने जाने वाले किसी अन्य विषय में स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए।

उम्मीदवार के पास प्रतिभूति बाजार से जुड़े मामलों में कम से कम 20 वर्ष का अनुभव या कानून, जांच, वित्त, अर्थशास्त्र और लेखांकन आदि क्षेत्रों में विशेष ज्ञान या अनुभव होना आवश्यक है।

सरकारी संगठनों, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और वित्तीय संस्थानों के पात्र कर्मचारी अपने नियोक्ता के माध्यम से आवेदन भेजकर प्रतिनियुक्ति के आधार पर आवेदन कर सकते हैं।

वर्तमान में सेबी में 13 कार्यकारी निदेशक कार्यरत हैं।

इस महीने की शुरुआत में केंद्र सरकार ने सेबी में दो पूर्णकालिक सदस्य के पदों को भरने के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए थे। फिलहाल सेबी में चार पूर्णकालिक सदस्य कमलेश चंद्र वार्ष्णेय, अमरजीत सिंह, संदीप प्रधान और के.वी.आर. मूर्ति कार्यरत हैं।

सेबी के निदेशक मंडल में एक चेयरमैन, चार पूर्णकालिक सदस्य और चार अंशकालिक सदस्य शामिल हैं।

भाषा निहारिका अजय

अजय