अच्छे तिमाही नतीजों की बदौलत सेंसेक्स और निफ्टी नए रिकाॅर्ड स्तर पर
अच्छे तिमाही नतीजों की बदौलत सेंसेक्स और निफ्टी नए रिकाॅर्ड स्तर पर
मुंबई । कंपनियों के उम्मीद से बेहतर तिमाही नतीजों और भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा आगामी मौद्रिक समीक्षा बैठक में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद में सोमवार को शेयरों में तेजी का नया स्तर दर्ज किया गया। बीएसई सेंसेक्स 205 अंक की बढ़त के साथ 32,514.94 अंक के नए रिकार्ड स्तर पर पहंुच गया वहीं एनएसई निफ्टी भी 62.10 अंक सुधरकर 10,077.10 अंक के नए उच्च स्तर पर पहंुच गया।

Facebook


